आपकी लाडली
झिलमिलाती रोशनी की गुहार हूं मैं
रिमझिम बारिश की फुहार हूं मैं
पापा की परी मम्मी की सांस हूं
भैया की कलाई बहना की आस हूं
अपकी अंखियों की हूं लाली
इस दामन की हूं प्याली
सब कहते हैं पराई हूं
फिर जाने क्यों दुख में नहाई हूं
मुझे भी भैया संग ऊंचाई नापने दो
इस दुनिया के सतरंगे किनारे जांचने दो
मेरा जोश उत्साह और बड़ावो ना
अब तो सम्मान मेरा भी करवाओ ना
रूठ जाओगे तो मैं तुम्हें मनाऊंगी
बनके में चिड़िया एक दिन उड़ जाऊंगी
याद तुम सभी को मेरी आएगी
लाडली तुम्हारी खुशियां फिर भी लाएगी
रंग बिरंगी रोशनी फिर से चमकेगी
प्यारी सी तुलसी फिर से महकेगी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें