जीवनसाथी
तेरी दुनिया में रौनक बनके आऊंगी
चांदनी चमक खुशिया फिर लाऊंगी
जो उम्मीदें मैंने तुझसे लगाई है
फिर तेरी मूरत को दिल में बसाई हैं
मेरी आशाओं को निराशा ना देना
रूठ जाऊं अगर तो प्रत्याशा दे देना
तू समंदर की गहराई है समझ
तू इस दिल का कलंदर है नासमझ
तेरी खुशियों की ज्योति हूं मैं
तेरे लिए जिंदगी की थाती हूं मैं
तेरी फैमिली में खुशियां बिछाऊंगी
तेरी लाइफ को जन्नत बनाऊंगी
दर्द जो देगा हजारों तू
सह लूंगी बहार बनके यू
मेरी आस में सांसे हैं तू
मेरी किरणों में बातें हैं तू
मेरे लिए जिंदगी की बुनियाद है
तेरे लिए तो एक फरियाद है
मेरे दिल का घोंघा मोती है तू
तेरे लिए बन जाऊं सांसो की ज्योति यू
तेरे लिए सबको छोड़कर आऊंगी
संग मेरे उन यादों को लाऊंगी
तेरी दुनिया मे रौनक बनके आऊंगी
चांदनी चमक खुशियां फ़िर लाऊंगी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें